चारधाम यात्रा, हेलीकॉप्टर बुकिंग, होटल आरक्षण और टूर पैकेज के नाम पर बढ़ रही ऑनलाइन ठगी

मध्य प्रदेश /उज्जैन /

चारधाम यात्रा, हेलीकॉप्टर बुकिंग, होटल आरक्षण और टूर पैकेज के नाम पर बढ़ रही ऑनलाइन ठगी की घटनाओं को देखते हुए साइबर पुलिस ने यात्रियों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। पुलिस के अनुसार साइबर अपराधी फर्जी वेबसाइट, सोशल मीडिया विज्ञापनों, व्हाट्सएप नंबरों और नकली कस्टमर केयर सेंटरों के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। ऐसे में यात्रियों को किसी भी प्रकार की बुकिंग केवल आधिकारिक वेबसाइट या अधिकृत एजेंसियों के माध्यम से ही करने की सलाह दी गई है।

साइबर पुलिस के मुताबिक, बुकिंग से पहले वेबसाइट के पते और उसकी प्रामाणिकता की जांच अवश्य करें। भुगतान करने के बाद उसकी रसीद और स्क्रीनशॉट सुरक्षित रखें। साथ ही सोशल मीडिया पर दिखाई देने वाले सस्ते और आकर्षक ऑफरों के झांसे में न आएं। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, यूपीआई पिन या बैंक खाते से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करे। यदि कोई व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो वह तत्काल नजदीकी थाने में शिकायत दर्ज कराए।इसके अलावा भोपाल साइबर अपराध हेल्पलाइन 9479990636 और राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर भी शिकायत की जा सकती है। नागरिक राष्ट्रीय साइबर अपराध शिकायत पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत भी दर्ज करा सकते हैं। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने और साइबर अपराधियों से बचने की अपील की है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment