तेल अवीव/तेहरान।ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया है कि उसकी एयर डिफेंस यूनिट ने रविवार को ईरानी हवाई सीमा में घुसे अमेरिकी MQ-1 ड्रोन को मार गिराया। यह जानकारी ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने दी है।IRGC के मुताबिक, ड्रोन को एयर डिफेंस और निगरानी सिस्टम ने तुरंत पहचान लिया था। इसके बाद एडवांस मिसाइल सिस्टम से उसे निशाना बनाकर गिरा दिया गया। ईरान ने दावा किया कि ड्रोन अमेरिकी सेना का था और दुश्मनी भरे ऑपरेशन के इरादे से सीमा में दाखिल हुआ था।दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा कि उन्हें ईरान के साथ समझौते की कोई जल्दी नहीं है। अमेरिका धीरे-धीरे अपनी शर्तें मनवा रहा है। हम बेहतरीन डील करेंगे और अगर ऐसा नहीं हुआ तो हम सैन्य तरीका अपनाएंगे।साथ ही ट्रम्प ने दावा किया कि, ईरान परमाणु हथियार न खरीदने पर सहमत हो गया है। उन्होंने इंटरव्यू में कहा, ‘पहले ईरान सहमत हुआ कि वह परमाणु हथियार नहीं बनाएगा। इसके बाद मैंने उनसे पुछा क्या आप इसे खरीदेंगे, तो वे इस पर भी सहमत हुए कि हम परमाणु हथियार न बनाएंगे न ही खरीदेंगे।’
ईरान का दावा- अमेरिकी ड्रोन गिराया:ट्रम्प बोले-समझौते की जल्दी नहीं, धीरे-धीरे शर्तें मनवा रहे