जैसलमेर।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की छोटी बेटी टिफनी ट्रम्प पति माइकल बोलोस के साथ रविवार सुबह करीब 10:51 बजे विशेष विमान से जैसलमेर पहुंचीं।वे विश्व प्रसिद्ध सोनार किला (जैसलमेर फोर्ट), पटवों की हवेली और खूबसूरत गड़ीसर लेक सहित जैसलमेर के प्रमुख पर्यटन स्थल देखने जाएंगी।टिफनी ट्रम्प और उनके पति सूर्यगढ़ होटल में रुके हैं। जिस विला में वे रुके हैं, वह होटल का सबसे महंगा है। उसका किराया करीब 2 लाख रुपए प्रतिदिन बताया जा रहा है। इस विला में तीन कमरे और स्विमिंग पूल है।टिफनी ट्रम्प रविवार सुबह पति माइकल बोलोस के साथ विशेष विमान से जैसलमेर एयरपोर्ट पहुंचीं।टिफनी ट्रम्प और उनके पति की सुरक्षा को देखते हुए एयरपोर्ट के बाहर बुलेटप्रूफ गाड़ियों का काफिला तैनात रहा।