स्टूडेंट ने होस्टल में की आत्महत्या:ड्रिंक एंड ड्राइव कार्रवाई के बाद पुलिस ने जब्त की थी बाइक

इंदौर। भंवरकुआ क्षेत्र स्थित एक होस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शुरुआती जानकारी के अनुसार दो दिन पहले उसकी बाइक ड्रिंक एंड ड्राइव कार्रवाई में जब्त हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

एक महीने पहले आया था होस्टल- पुलिस के अनुसार ग्राम कवटी, थाना महू निवासी 21 वर्षीय राजू पुत्र दिनेश निनामा भील निजी कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। वह करीब एक महीने पहले भंवरकुआ क्षेत्र के एक होस्टल में रहने आया था।शनिवार को जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो होस्टल संचालक सिद्धांत को संदेह हुआ। दरवाजा खुलवाने पर राजू का शव कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment