फेसबुक-इंस्टाग्राम से इलाज करता मिला डॉक्टर: सील किया अस्पताल, फिर खोल लिया:कार्रवाई की

उज्जैन।उज्जैन के बड़नगर में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जिस अस्पताल को सील किया था, वह कुछ ही देर बाद फिर खुल गया। शनिवार को इसकी जानकारी मिलते ही टीम दोबारा मौके पर पहुंची और अस्पताल को फिर से सील कर दिया।अस्पताल का डॉक्टर होम्योपैथिक डिग्री के आधार पर एलोपैथिक इलाज कर रहा था। वह फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया साइट्स के जरिए भी मरीजों का इलाज कर रहा था। जांच के दौरान अस्पताल से बड़ी मात्रा में अमानक दवाइयां भी मिलीं।दरअसल, शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बड़नगर तहसील में करीब एक दर्जन अस्पतालों और क्लिनिक की जांच की थी। इस दौरान बिना रजिस्ट्रेशन, अमान्य डिग्री और गंभीर लापरवाही के साथ इलाज करने वाले फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम ने एक मेडिकल स्टोर, एक पैथोलॉजी लैब और एक निजी अस्पताल समेत 8 क्लीनिक सील किए।जांच टीम में शामिल डॉ. विक्रम रघुवंशी ने बताया कि जिला स्वास्थ्य अधिकारी एके पटेल के निर्देशन में बड़नगर के ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित लैब, क्लिनिक और अस्पतालों की जांच की गई। जांच में अनियमितताएं मिलने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment