उज्जैन।उज्जैन के जिला चिकित्सालय चरक भवन में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात करीब 12:30 बजे इलाज और एंबुलेंस में देरी के आरोप को लेकर भारी हंगामा हो गया। महाकाल थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल दो युवकों को अस्पताल लाया गया था। स्थिति बिगड़ने पर भीड़ ने अस्पताल में तोड़फोड़ कर दी और डॉक्टरों से अभद्रता की।सड़क हादसे में दो युवक गंभीर-महाकाल थाना क्षेत्र में एक ऑटो और टू-व्हीलर की जोरदार टक्कर में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों ने घायलों को निजी दूध वाहन की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने तुरंत उपचार शुरू किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण दोनों को रेफर करने की तैयारी की जा रही थी।
अस्पताल में हंगामा तोड़फोड़:सड़क हादसे के 2 घायलयुवकों के इलाज में देरी पर भीड़ भड़की