एलिवेटेड ब्रिज के विरोध में सड़क पर उतरी कांग्रेस, निकाला पैदल मार्च उज्जैन का प्राचीन स्वरूप बिगाड़ने का आरोप, 10-12 हजार लोगों के आवास और रोजगार पर संकट

उज्जैन। शहर के मध्य प्रस्तावित एलिवेटेड ब्रिज के विरोध में कांग्रेस ने रविवार शाम को जोरदार प्रदर्शन करते हुए पैदल मार्च निकाला। व्यापारियों के समर्थन में उतरी शहर कांग्रेस ने अध्यक्ष मुकेश भाटी के नेतृत्व में निकास चौराहे से कंठाल, दौलतगंज, इंदौर गेट, रेलवे स्टेशन होते हुए देवास गेट चौराहे तक पैदल मार्च निकाला।
पैदल मार्च के दौरान सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। रास्ते में कई स्थानों पर व्यापारियों ने मार्च को रोककर अपनी समस्याएं और आशंकाएं सांझा की। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने उन्हें आश्वस्त किया कि कांग्रेस उनके हितों की रक्षा के लिए पूरी ताकत से संघर्ष करेगी।
देवास गेट चौराहे पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष डॉ. रवि राय ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हजारों वर्ष पुरानी धार्मिक और पौराणिक नगरी उज्जैन के स्वरूप के साथ छेड़छाड़ की जा रही है। बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ से 10 से 12 हजार लोगों के मकान, दुकान और रोजगार प्रभावित हो रहे हैं, लेकिन सरकार सुनवाई के लिए तैयार नहीं है।
कांग्रेस का कहना है कि इस मार्ग पर एलिवेटेड ब्रिज की कोई आवश्यकता नहीं है। यह आगे चलकर महाकाल ब्रिज में मिल जाएगा, जिससे ट्रैफिक का दबाव और बढ़ेगा।
संगठन महासचिव अजय राठौर के अनुसार, पैदल मार्च में अशोक सारवान, अजीत सिंह ठाकुर, राजेश राणा, धीरज यादव, अभिषेक शर्मा, संचित शर्मा, दुर्गेश धवन, आनंद मीणा, बब्लू खींची, मोंटू चंदेल, रहीम लाला, वसीम बंटी, दीनू बड़ोदिया, राहुल लोट, श्याम जटिया, रमेश सांखला, गजेंद्र मारोठिया, अतुल सक्सेना, हर्षवर्धन यादव, सत्यनारायण राठौर, फारूक मंसूरी, उत्तम जायसवाल, छोटेलाल मंडलोई, इमरान खान, जाहिद पहलवान, अर्पित दुबे, राजेश चौहान, चंदू यादव, कृष्णा यादव, सपना सांखला, सोनिया ठाकुर, वंदना मिमरोट, संदीप सूर्यवंशी, सुरेश वासनिक, हिमांशु जोशी, देवेंद्र पाटनी और अनवर बाबा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment