बड़नगर। प्राचीन हिंगलाज माता मंदिर रंगार सेरी मैं सोमवार अक्षय तृतीया को शुभ मुहूर्त में माता का विशेष श्रंगार किया गया। मंदिर में नया कलश जल भरकर स्थापित कर उसकी पूजा अर्चना की गई। पुजारी देवपुरी गोस्वामी ने बताया कि अक्षय तृतीया पर नये कलश का बड़ा महत्व है । इसमें भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी का वास होता है कलश कि पूजा शुभ मुहूर्त में अक्षय व कुमकुम से करने पर वर्ष भर परिवार में सुख समृद्धि कायम रहती है।
अक्षय तृतीया को हिंगलाज माता का किया श्रृंगार व कलश पुजा