सहेली के साथ रिजल्ट देखने गई 12वीं की छात्रा ने पूरक आने के बाद ब्रिज से लगाई छलांग

उज्जैन।उज्जैन में 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम आने के बाद एक छात्रा ने एक विषय में पूरक आने से तनाव में आकर मक्सी रोड ब्रिज से छलांग लगा दी। घटना में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।यह घटना बुधवार को बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सामने आई। कक्षा 12वीं की छात्रा ने अपने रिजल्ट में एक विषय में पूरक आने के बाद यह कदम उठाया। उसने मक्सी रोड ब्रिज से कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई।सहेली के साथगई थी-जानकारी के अनुसार, नानाखेड़ा क्षेत्र की लोहार पट्टी निवासी 18 वर्षीय छात्रा दशहरा मैदान स्कूल में पढ़ती है। बुधवार को वह अपनी सहेली के घर गोपालपुरा गई थी। सहेली के साथ उसने एमपी ऑनलाइन सेंटर पर अपना रिजल्ट देखा, जिसमें उसे एक विषय में पूरक मिला। इसके बाद वह तनाव में आ गई।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment