राज्यमंत्री श्री टेटवाल ने शासकीय स्विमिंग पूल का किया लोकार्पण

ब्यावरा-राजगढ़ । प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कौशल विकास एवं रोजगार विभाग गौतम टेटवाल ने रविवार को जिले के प्रवास के दौरान जिला मुख्यालय स्थित शासकीय स्विमिंग पूल का फीता काटकर लोकार्पण किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री टेटवाल ने कहा कि जिले में खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि स्विमिंग पूल के संचालन से युवाओं को तैराकी जैसी महत्वपूर्ण खेल गतिविधि का अवसर मिलेगा, जिससे उनकी प्रतिभा निखरेगी और वे राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर सकेंगे। स्विमिंग पूल की सुविधा शुरू होने से आमजन, विशेषकर युवाओं को बेहतर खेल वातावरण उपलब्ध होगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment