इंदौर। एरोड्रम पुलिस ने ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात होमगार्ड के सिपाही से अभद्रता करने और बैरिकेड्स में तोड़फोड़ करने के मामले में एक युवक और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपी ने सुपर कॉरिडोर इलाके में बंद मार्ग पर जबरन अपनी कार घुसा दी और विवाद किया। घटना शुक्रवार रात की है।एरोड्रम पुलिस ने बताया कि अनिल अटारे की शिकायत पर अरुण गोस्वामी और अन्य साथियों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया है। अनिल होमगार्ड सैनिक हैं। उनकी ड्यूटी बुलेट भ्रमण में लगी थी। कंट्रोल रूम से पाइंट मिला था कि गरिमा स्कूल के पास से सुपर कॉरिडोर की तरफ रॉन्ग साइड से आने वाले वाहनों को आने-जाने नहीं देना है। इसके बाद एसीपी जगदीश पाटिल मौके पर पहुंचे और ड्यूटी पर अभिषेक भार्गव के साथ उन्हें ड्यूटी पॉइंट पर भेजा।कुछ देर बाद वहां एक स्विफ्ट डिजायर कार से युवक आए। उसमें से एक ने बैरिकेड्स पर लात मारकर उसे गिरा दिया। कार से आवाज देते हुए कहा कि “तुम्हें पता नहीं क्या, यहां से वह रोज निकलता है।” उसने खुद का नाम अरुण गोस्वामी बताया। इसके बाद उसने अनिल की वर्दी पकड़ ली। झूमाझटकी में उसके बटन तोड़ दिए और चश्मा भी गिरा दिया।
ट्रैफिक होमगार्ड से अभद्रता:बैरिकेड्स को लात मारी, वर्दी खींची; युवक समेत साथियों पर एफआईआर