हाथी दरवाजा पर खड़े वाहनों पर पुलिस की चालानी कार्रवाई
सुसनेर।थाना प्रभारी अक्षय बैस के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा हाथी दरवाजा क्षेत्र में सड़क किनारे अव्यवस्थित खड़े वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर जुमार्ना लगाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने का प्रयास किया गया। थाना प्रभारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने वाहन निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें, जिससे आवागमन में बाधा न हो।