बीजेपी का आरोप- रेप-मर्डर पीड़िता की मां से बदसलूकी:हमले की कोशिश; ममता ने नामांकन भरा

गुवाहाटी।पश्चिम बंगाल की पानीहाटी सीट से बीजेपी उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने बुधवार को अपने साथ बदसलूकी का आरोप लगाया। रत्ना कोलकाता रेप-मर्डर पीड़िता की मां हैं। उन्होंने कहा कि प्रचार के दौरान TMC के गुंडों ने मुझे मारने की कोशिश की। मुझे ज्यादा चोट नहीं आई, लेकिन मेरे साथ आए कार्यकर्ता घायल हुए हैं।बीजेपी का आरोप है कि कुछ महिलाएं ‘जय बंगला’ के नारे लगाते हुए विरोध करनी लगी। कुछ कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट की गई। हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने सभी आरोपों को खारिज किया है।इधर, सीएम ममता बनर्जी ने भवानीपुर विधानसभा सीट से नामांकन भरा। भाजपा ने इसी सीट से सुवेंदु अधिकारी को उम्मीदवार बनाया है। भवानीपुर के अलावा ममता और सुवेंदु नंदीग्राम से भी आमने-सामने हैं। 2021 में उन्होंने ममता को यहां से हराया था।वहीं, तमिलनाडु के सीएम स्टालिन करूर और इरोड में आज चुनावी सभा करेंगे। असम, केरल और पुडुचेरी में 9 अप्रैल को सिंगल फेज में वोटिंग है। इसलिए मंगलवार शाम 5 बजे तीन राज्यों में चुनाव प्रचार थमा।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment