भैंसवामाता। सारंगपुर नगर से लगभग 20 किमी दूर मालवा के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां बीजासन भैंसवा माता मंदिर की दान पेटी सोमवार को तहसीलदार आकाश शर्मा के निर्देश एवं नायब तहसीलदार गोपालसिंह चौहान के मार्गदर्शन में खोली गई जिसमें प्रभारी राजस्व निरीक्षक रामबाबू देशवाली, हल्का पटवारी केएल फूलेरिया, पटवारी आत्माराम वर्मा, अतुल सक्सेना, सुरेन्द्र भिलाला हेमराज राजपूत, गगन बोरिया एंव समस्त पटवारीगण व कोटवार तहसील सारंगपुर पुलिस बल थाना लीमाचौहान बैंक आफ इंडिया शाखा लीमाचौहान के प्रबंधक एंव स्टाफ मौजूद रहा। हल्का पटवारी सहित राजस्व कर्मचारियों के बीच खोली गई। दान में आई राशि गिनने के लिए ट्रस्ट के सदस्य, पटवारी, आरआई और शासन के प्रतिनिधी मौजूद थे। नायब तहसीलदार चौहान ने बताया कि जो राशि दान से मिलती है उस राशि को मंदिर के विकास कार्यों में लगाई जाती है। मां बिजासन भेैंसवामाता मंदिर की दान पेटी में कुल गणना राशि 10 हजार 15 हजार 950 रुपए निकली। जिसें लीमाचौहान बैंक आफ इंडिया में मौजूद ट्रस्ट के खाते में जमा कराया गया।
भैंसवामाता मंदिर की दान पेटी से निकला 10 लाख से अधिक का दान