रतलाम।रतलाम में अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग बनाने वाले आरोपियों की संपत्ति पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिले के कालूखेड़ा थाना अंतर्गत चिकलाना में एमडी ड्रग फैक्ट्री संचालित करने वाले मुख्य सरगना दिलावर खान समेत 4 आरोपियों की 16.16 करोड़ की संपत्ति को सफेमा न्यायालय द्वारा फ्रीज की गई।रतलाम पुलिस द्वारा एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों को SAFEMA (Smugglers and Foreign Exchange Manipulators (Forfeiture of Property) Act) के तहत फ्रीज कराने की कार्रवाई की जा रही है। संपत्ति फ्रीज करने के प्रकरण सफेमा न्यायालय भेजे जा रहे है। बता दे कि पुलिस ने 16 जनवरी की रात चिकलाना गांव में अवैध ड्रग फैक्ट्री संचालित करने का भंडाफोड़ किया था। जिसमें पुलिस ने मौके से 16 लोगों को गिरफ्तार किया था।55.70 करोड़ की संपत्ति का प्रकरण भेजा-पुलिस ने चिकलाना में अवैध ड्रग फैक्ट्री चलाने वाले आरोपियों की 55.70 करोड़ रुपए कीमत की अचल संपत्ति को सफेमा न्यायालय से फ्रीज करवाए जाने का प्रकरण भेजा। जिसमें से सफेमा न्यायालय द्वारा 16 करोड़ 16 लाख रुपए कीमत की संपत्ति फ्रीज करने के आदेश जारी किए।
तस्कर की काली कमाई पर पुलिस का शिकंजा:दिलावर समेत 4 की 16.16 करोड़ की संपत्ति फ्रीज