उज्जैन।सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय ने हाल ही में बीबीए, बीसीए और बीकॉम ऑनर्स तृतीय सेमेस्टर के रिजल्ट जारी किए हैं, लेकिन रिजल्ट तैयार करने में न केवल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) की अनदेखी की गई, बल्कि यूजीसी और उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशों का भी पालन नहीं किया गया।ग्रेडिंग के साथ ही अंकों के आधार पर भी रिजल्ट तैयार कर जारी कर दिया गया और इसे विश्वविद्यालय की अधिकृत वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया। अब ज़िम्मेदार लोग रिजल्ट को ग्रेडिंग सिस्टम में परिवर्तित कर मार्कशीट में संशोधन करने की बात कह रहे हैं।स्वयं के कंप्यूटर सेंटर की बजाय कंपनी से बनवाया रिजल्ट-एनईपी के अनुसार रिजल्ट अंकों की बजाय ग्रेडिंग सिस्टम के आधार पर जारी किए जाते हैं। इसी आधार पर यूजीसी और उच्च शिक्षा विभाग ने भी ग्रेडिंग सिस्टम के आधार पर रिजल्ट के निर्देश जारी किए हैं। इधर, सभी ऑनर्स पाठ्यक्रमों और सीबीसीएस के अंतर्गत आने वाले कोर्स के रिजल्ट विश्वविद्यालय के ही कंप्यूटर सेंटर द्वारा तैयार किए जाते हैं।
विश्वविद्यालय में रिजल्ट तैयार करने में अनदेखी:ग्रेडिंग की बजाय अंक आधारित जारी किया रिजल्ट