चोरी का खुलासा, 2 किलो चाँदी के जेवरात बरामद, आरोपी गिरफ्तार

 

उज्जैन । नागदा पुलिस ने सोने चांदी के व्यवसायी के यहां हुई चोरी का खुलासा करते हुए आरोपी सुरेश पिता कैलाश राठौड़, निवासी दातोद, महू, जिला इंदौर को गिरफ्त में लेकर उससे पूछताछ की गई। उसकी निशान देही पर इंदौर में कमाठीपुरा के व्यापारी मनीष पिता गट्टूलाल से 2 किलो चांदी के जेवरात बरामद किए गए हैं।

थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी के अनुसार आवेदक प्रकाशचन्द्र सोनी पिता रामनिवास सोनी, निवासी नागदा द्वारा थाना नागदा पर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनकी सोने-चाँदी की दुकान से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा लगभग 02 किलोग्राम चाँदी के जेवरात (कीमत करीब ₹4,60,000) चोरी कर लिए गए हैं। उक्त रिपोर्ट पर थाना नागदा में अपराध क्रमांक 138/2026 धारा 331(4), 305(A) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, नक्शा मौका तैयार किया गया तथा आसपास के दुकानदारों एवं व्यक्तियों से पूछताछ की गई। साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से परीक्षण किया गया।साइबर टीम की सहायता से तकनीकी साक्ष्य संकलित कर संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए गए। प्राप्त साक्ष्य एवं मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा थाना सिमरोल, जिला इंदौर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी सुरेश पिता कैलाश राठौड़, निवासी दातोद, महू, जिला इंदौर को विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा बताया गया कि चोरी माल इंदौर के सराफा क्षेत्र में एक व्यापारी को बेचा/रखा गया है। आरोपी के मेमो कथन के आधार पर पुलिस टीम द्वारा मनीष पिता गट्टूलाल, निवासी कमाठीपुरा, इंदौर की दुकान पर पहुंचकर आवश्यक पूछताछ की गई। प्रकरण में चोरी गए 02.039 किलोग्राम चाँदी के जेवरात (कीमत लगभग ₹4,60,000) को विधिवत बरामद किया गया।आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने पर वहां से 3दिन का रिमांड मिला है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment