उज्जैन। चिमनगंज थाना क्षेत्र में एक बाइक चोरी की घटना सामने आई है। हुंडई शोरूम में कार्यरत पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया की मोटरसाइकिल उनके घर के बाहर से बुधवार देर रात चोरी हो गई। पुलिस ने चोरी का प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।यह घटना तिरुपति सैफरॉन कॉलोनी स्थित पुष्पेंद्र सिंह भदौरिया के घर के बाहर हुई। वे रात करीब 11 बजे अपनी HF Deluxe (MP09VA9213) बाइक खड़ी कर सोने चले गए थे। रात करीब 3:34 बजे एक अज्ञात युवक मौके पर पहुंचा। उसने मास्टर चाबी से बाइक का हैंडल लॉक खोल लिया। आरोपी बिना स्टार्ट किए ही बाइक को वहां से ले गया।
घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी:बेटी ने आवाज सुन पिता को जगाया तब तक बाइक लेकर फरार हुआ चोर