उज्जैन।उज्जैन में आगामी सिंहस्थ 2028 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में शिप्रा नदी के घाटों पर आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण जारी है। जिले में कुल 800 ‘आपदा मित्र’ तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है, जो सिंहस्थ 2028 में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।यह प्रशिक्षण नेशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के मार्गदर्शन में ‘आपदा मित्र योजना’ के तहत संचालित हो रहा है। इस योजना के तहत 11 जिलों में युवाओं को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।प्रशिक्षण सत्र शिप्रा नदी के घाटों के साथ-साथ होमगार्ड लाइन उज्जैन में भी आयोजित किए जा रहे हैं। ‘आपदा मित्र योजना’ का द्वितीय प्रशिक्षण सत्र 23 मार्च से 29 मार्च तक चला, जिसमें जिले भर से चयनित युवाओं ने भाग लिया। इस प्रक्रिया में उन्हीं युवाओं को शामिल किया गया है, जिन्होंने ‘माय भारत ऐप’ पर पंजीकरण कराया है।
सिंहस्थ के लिए हो रहे ‘आपदा मित्र’ तैयार:शिप्रा किनारे11 जिलों के युवाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण,