आरोपी पूर्व भाजपा नेता का सरेंडर:हिंदू नाम बताकर की थी दोस्ती; संगठनों ने थाने का किया था घेराव

रतलाम। रेप के आरोप में ढाई माह से फरार चल रहे भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष इमरान हुसैन उर्फ सुपर (36) ने गुरुवार को कोर्ट में सरेंडर कर दिया। 30 वर्षीय हिंदू युवती से रेप के मामले में पुलिस पिछले कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी और उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था।गुरुवार को इमरान ने हाईकोर्ट के आदेश के साथ रतलाम कोर्ट में आत्मसमर्पण किया, जिसके बाद साक्ष्य जुटाने के लिए न्यायालय ने उसे 28 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने हिंदू नाम ‘सोनू’ बताकर युवती से दोस्ती की थी और उसे पति से तलाक दिलवाने के बाद शादी करने से इनकार कर दिया था।हाईकोर्ट का आदेश लेकर पहुंचा, 28 मार्च तक रिमांड-आरोपी इमरान अपने साथ अग्रिम जमानत याचिका निरस्ती के दस्तावेज और हाईकोर्ट से जारी वह आदेश लेकर पहुंचा था, जिसमें उसे पुलिस के समक्ष या रतलाम कोर्ट में सरेंडर करने के लिए आदेशित किया गया था।रतलाम कोर्ट से इमरान के सरेंडर होने की सूचना पुलिस को मिली। इसके बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश होकर फरार आरोपी से अपराध की जानकारी और साक्ष्य जुटाने के लिए रिमांड मांगा। कोर्ट ने 28 मार्च तक के लिए उसे पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment