परिवार के साथ पिकनिक पर गई विष्णु सागर तालाब में डूबी ढाई साल की बच्ची का शव बरामद

उज्जैन।उज्जैन के विष्णु सागर तालाब से शुक्रवार को ढाई साल की बच्ची का शव बरामद हुआ। वह परिवार के साथ पिकनिक पर गई थी और खेलते समय तालाब में डूब गई।जयसिंहपुरा की राजीव रत्न कॉलोनी निवासी रवनीत कौर आनंद गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे खेलते-खेलते अचानक लापता हो गई। परिजनों के अनुसार उसके पैर में कांटा चुभ गया था। मां चप्पल लेने गई, इसी दौरान कुछ ही सेकंड में बच्ची नजरों से ओझल हो गई।रात 3 बजे तक चलता रहा सर्च अभियान-सूचना मिलने पर जीवाजीगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और परिजन रात करीब 3 बजे तक बच्ची की तलाश करते रहे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।सुबह गोताखोर मोहम्मद उर्फ जुम्मा और उनकी टीम ने तलाश शुरू की। कुछ ही मिनटों में बच्ची का शव तालाब से बाहर निकाल लिया गया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment