गेहलोत की पुण्यतिथि पर नारी शक्ति सम्मान समारोह होगा
शुजालपुर। श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट अकोदिया के जिला अध्यक्ष एवं समाजसेवी डॉ. सुशील कुमार गेहलोत की पूज्य माताजी स्वर्गीय गौराबाई गेहलोत की पुण्यतिथि 4 अप्रैल को श्रद्धा एवं सेवा कार्यों के साथ मनाई जाएगी। इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा विभिन्न सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए पक्षियों के लिए जल उपलब्ध कराने के लिए सकोरों का वितरण भी किया जाएगा, जिससे जीव-जंतुओं की सेवा का संदेश समाज में प्रसारित हो सके। पुण्यतिथि के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी डॉ. गेहलोत द्वारा समाजहित में कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में 4 अप्रैल को नारी शक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें श्री खाटू श्याम सेना ट्रस्ट महिला मंडल अकोदिया की सभी सदस्याओं एवं पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सेवा, संवेदना एवं नारी सशक्तिकरण का संदेश दिया जाएगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment