उज्जैन। चैत्र नवरात्रि के अंतिम दिन महाअष्टमी पर गुरुवार को श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी द्वारा पारंपरिक नगर पूजा का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। सुबह 24 खंबा स्थित माता महामाया और महालया माता मंदिर में विशेष पूजन के साथ मदिरा का भोग लगाया गया, जिसके बाद नगर पूजा यात्रा प्रारंभ हुई।इस भव्य आयोजन में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत अरविंद पुरी महाराज विशेष रूप से शामिल हुए। उनके साथ महामंडलेश्वर प्रेमानंद महाराज, शैलेषानंद जी महाराज सहित बड़ी संख्या में विभिन्न अखाड़ों के संत-महंत और महामंडलेश्वर भी उपस्थित रहे।अखाड़ा परिषद के प्रबंधक डॉ. राहुल कटारिया के अनुसार, यह नगर पूजा प्राचीन परंपरा का हिस्सा है, जिसका निर्वहन वर्षों से किया जा रहा है। कोरोना काल में भी इस परंपरा को नहीं रोका गया था।
महाअष्टमी पर महामाया-महालया माता की भव्य नगर पूजा, माता को लगाया मदिरा का भोग