महिदपुर रोड। गुरुवार को ग्राम गोगापुर में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में बच्चों का विद्यारंभ ग्रेजुएशन सेरेम नी का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रीना परिहार ने बताया कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी में प्रारंभिक प्री स्कूल शिक्षा पूर्ण कर प्राथमिक वि द्यालयों में प्रवेश लेने जा रहे बच्चों को प्रोत्साहित एवं सम्मानित करना था इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्र को आकर्षक रूप से सजाया गया तथा नन्हे मुन्ने बच्चों को प्रतीकात्मक रूप से ग्रेजुएशन सम्मान प्रदान किया गया जिससे उनका उत्साह और आत्मविश्वास बढा सरपंच ऋतु पाटीदार तथा वार्ड पंच स्कूल की शिक्षिका बसंती जमरा ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया तथा प्री स्कूल की शिक्षा पर प्रकाश डालते हुए शिक्षा के महत्व को समझाया कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रीना परिहार मंजू राठौर आशा जैन कंकू राठौर किरण पवार मुन्नी गांधी एवं सहायिका ने बच्चों के लिये संचालित खेल आधारित शिक्षण गतिविधियां की जान कारी साझा की इस अवसर पर जनप्रतिनिधि , अभि भावक एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे बच्चों को सम्मानित होते देखा।
आंगनवाड़ी में किया विद्यारंभ ग्रेजुएशन सेरेमनी कार्यक्रम का आयोजन