जीरापुर। शहीद दिवस के अवसर पर तिरंगा मित्र मंडल द्वारा चोपड़ा बाजार में शहीदों को नमन करते हुए भारत माता की आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे और देश के अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। देशभक्ति के माहौल के बीच भारत माता की आरती की गई, जिसमें सभी लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। इन वीर सपूतों ने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देकर आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का मार्ग प्रशस्त किया है। वक्ताओं ने नागरिकों से देशभक्ति का जज्बा हमेशा जीवित रखने और राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने नगर में शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की मांग नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन कुशवाहा के समक्ष रखी। अपने उद्बोधन में पवन कुशवाहा ने बताया कि चोपड़ा बाजार स्थित हनुमान मंदिर और कुंडी के जीर्णोद्धार का कार्य प्रस्तावित है और इसी के साथ यहां शहीद भगत सिंह की प्रतिमा स्थापित करने की स्वीकृति भी दी जाएगी। साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि चोपड़ा बाजार का नाम शहीद भगत सिंह के नाम पर रखने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे।
संबंधित समाचार
-
4.28 लाख के विकास कार्यों में गड़बड़ी, सरपंच पद से हटाए गए पटेल
देपालपुर। ग्राम पंचायत जलोदियापंथ में मनरेगा सहित विभिन्न विकास कार्यों में वित्तीय एवं प्रशासनिक अनियमितताओं के... -
बड़ौद पुलिस ने किया लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार
बडौद। – जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने तथा लंबे समय से फरार आरोपियों एवं... -
सामने से आया वाहन बचाने में पलटी बच्चों से भरी स्कूल बस45 बच्चे थे सवार, 14 को लगी चोटें
सनावद /बांगड़दा।-गुरुवार सुबह बांगड़दा-कॉलमुखी मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब बच्चों को लेकर जा...