पुलिस ने तलाशे 20 लाख के 100 मोबाइल:मालिकों को लौटाए, मोबाइल CEIR पोर्टल से किए गए ट्रेस

रतलाम। जिले में पुलिस की सायबर सेल ने विशेष अभियान चलाते हुए करीब 20 लाख रुपए कीमत के 100 गुम हुए मोबाइल फोन तलाश कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए हैं। बुधवार दोपहर पुलिस अधीक्षक (SP) अमित कुमार ने लोगों को उनके मोबाइल लौटाए।सायबर सेल ने इन मोबाइलों को CEIR पोर्टल के माध्यम से तकनीकी जांच कर ट्रेस किया और रतलाम सहित 7 अलग-अलग जिलों से बरामद किया है। पुलिस ने जांच में पाया कि ये मोबाइल रास्ते में गिरे थे जिन्हें दूसरे लोग इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि लावारिस या गिरा हुआ मोबाइल मिलने पर उसे पास के थाने में जमा कराएं, ऐसा करने वालों को पुलिस द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।CEIR पोर्टल से ट्रेस कर 7 जिलों से किए बरामद-एसपी अमित कुमार ने बताया कि गुम हुए मोबाइल की शिकायतों के चलते एक विशेष अभियान चलाया गया था। सायबर सेल ने CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन की तकनीकी जांच कर उन्हें ट्रेस किया।बरामद किए गए ये मोबाइल फोन रतलाम, इंदौर, धार, मंदसौर, नीमच, उज्जैन और झाबुआ समेत विभिन्न स्थानों से प्राप्त किए गए हैं। बुधवार को जब लोगों को उनके मोबाइल दिए गए तो सभी के चेहरे पर खुशी थी। इस दौरान एएसपी विवेक कुमार लाल, सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया एवं साइबर टीम मौजूद थी।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment