पाकिस्तानी जहाज को होर्मुज पार करने से रोका:कहा- परमिशन नहीं; अब तक भारत के 5 जहाजों ने होर्मुज पार किया

तेल अवीव/तेहरान/।अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 26वां दिन है। ईरान के इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने पाकिस्तान के कराची जा रहे एक जहाज को होर्मुज स्ट्रेट पार करने से रोक दिया।IRGC के नेवी कमांडर अलीरेजा तंगसीरी ने कहा कि ‘सेलेन’ नाम के इस जहाज के पास होर्मुज पार करने इजाजत नहीं थी। उन्होंने कहा कि इस रास्ते से गुजरने वाले हर जहाज को पहले ईरानी अधिकारियों से इजाजत लेनी होगी।यह सारा मामला तब हुआ जब पाकिस्तान इस जंग में मध्यस्थता की कोशिश कर रहा है। पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ ने कल ही ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशिकयान से फोन पर बात भी की थी।वहीं, जंग की शुरूआत से अब तक भारत के 5 एलपीजी और तेल टैंकर होर्मुज से गुजर चुके हैं। इनमें जग वसंत, पाइन गैस, शिवालिक, नंदा देवी और जग लाडकी शामिल है ।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment