सेंसेक्स में 1,000 अंक की तेजी

75,100 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 300 अंक चढ़ा, आॅटो और बैंकिंग शेयर्स में ज्यादा बढ़त

ब्रह्मास्त्र मुंबई

शेयर बाजार में आज यानी 25 मार्च को तेजी है। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक की तेजी के साथ 75,100 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 350 अंक की तेजी है, ये 23,300 पर कारोबार कर रहा है। आज आॅटो, बैंकिंग और एफएमसीजी शेयर्स में ज्यादा बढ़त है। मिडिल ईस्ट का तनाव जल्द खत्म होने के संकेत: अमेरिका और ईरान के बीच सकारात्मक बातचीत की खबरों से बाजार में रौनक है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वॉशिंगटन और तेहरान के बीच कई अहम मुद्दों पर सहमति बन गई है। ग्लोबल मार्केट से मिले अच्छे संकेतों का असर: दुनिया भर के बाजारों से मिले अच्छे संकेतों ने निवेशकों का भरोसा बढ़ा दिया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment