मंगेतर से मिलकर उज्जैन लौट रहे होटलकर्मी की मौत -राजगढ़ का रहने वाला था, हार्ट अटैक की संभावना

उज्जैन। तीन दिनों की छुट्टी लेकर मंगेतर से मिलने इंदौर गया होटलकर्मी मंगलवार को वापस उज्जैन लौट रहा था। रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ गई। उज्जैन आने पर उसे नानाखेड़ा निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
राजगढ़ का रहने वाला अभिषेक पिता योगेन्द्रसिंह सोलंकी 26 साल पिछले 2 सालों से इंदौररोड स्थित होटल मलय में मैनेजमेंट का काम संभाल रहा था। अभिषेक की सगाई हो चुकी थी। उसकी मंगेतर इंदौर पुलिस विभाग में पदस्थ है। जिससे मिलने के लिये होटल से 3 दिनों की छुट्टी लेकर अभिषेक इंदौर गया हुआ था। मंगलवार को वापस लौटते समय उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसने होटल मालिक को कॉल किया। मालिक ने उसे बस से नहीं आने की बात कहीं और केब करने को कहा। अभिषेक केब कर उज्जैन आ रहा था, लेकिन उसकी हालत ओर अधिक बिगड़ गई। उसे नानाखेड़ा स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। आशंका जताई गई कि हार्ट अटैक हुआ था। होटल मालिक और साथी कर्मचारी निजी अस्पताल से शव चरक अस्पताल लेकर आये और परिजनों को सूचना दी। देर शाम परिजन उज्जैन पहुंचे। मंगेतर भी इंदौर से उज्जैन आ गई थी। नीलगंगा थाना पुलिस ने देर शाम पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। भाई, मां और बहन शव राजगढ़ लेकर गये है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment