कांग्रेस पदाधिकारियों ने किसानों एवं आम नागरिकों के हितों को लेकर सौपा ज्ञापन

ब्यावरा। जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय राजगढ़ में भगवान सिंह बागड़ी के नेतृत्व में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्र सिंह पंवार एवं अन्य कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ किसानों एवं आम नागरिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए सोसाइटियों द्वारा ऋण राशि जमा करने की तिथि बढ़ाने, सोयाबीन आॅयल के टैक्स फ्री आयात को रुकवाने, किसानों की गेहूं की फसल को लागत के हिसाब से 4000 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर खरीदने, बिजली विभाग द्वारा किसानों पर की जा रही मनमानी को रुकवाने, गैस सिलेंडर की उपलब्धता को सुनिश्चित करवाने के लिए राज्यपाल मध्यप्रदेश शासन भोपाल के नाम ज्ञापन अनुविभागीय अधिकारी राजगढ़ एवं तहसीलदार राजगढ़ को सौंपा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment