भारतीय दुतावास मनोचा परिवार के सीधे संपर्क में आयाकनाडा में मृत छात्र का शव उज्जैन लाने की प्रक्रिया तेज हुई अगले 2-3 दिन में भारत लाया जा सकेगा,

उज्जैन। उज्जैन निवासी स्व. गुरकीरत सिंह मनोचा (पुत्र श्री गुरजीत सिंह मनोचा) की 14 मार्च 2026 को कनाडा के Fort St. John, British Columbia में हुई दुखद हत्या के बाद उनके शव को उज्जैन लाने के मामले में अब प्रशासनिक स्तर पर तेजी से कार्रवाई हो रही है। भारतीय दूतावास द्वारा परिवार को सूचित किया गया है कि आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर आगामी 2 से 3 दिनों के भीतर पार्थिव शरीर को भारत लाने की कार्रवाई की जा रही है।

मृतक छात्र के पिता गुरजीत सिंग मनोचा निवासी पार्श्वनाथ सिटी,देवास रोड के अनुसार

15 मार्च को मामले की जानकारी मीडिया तक पहुंची। 16 मार्च को जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने घर पहुंचकर परिजनों से भेंट कर घटना का संज्ञान लेकर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव को अवगत करवाया था। उसी दिन मुख्यमंत्री ने टेलीफोन पर परिजनों से बात कर सांत्वना व्यक्त की थी।

एक दिन बाद अपने उज्जैन प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने घर पहुंचकर परिजनों से मुलाकात कर संभव सहायता का आश्वासन दिया था।

कलेक्टर को निर्देश के बाद तेजी से चली प्रक्रिया-

श्री मनोचा के अनुसार मुख्यमंत्री के कलेक्टर रोशनकुमार सिंह को निर्देश पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले को विदेश मंत्रालय एवं भारतीय दूतावास के संज्ञान में लाया।परिवार द्वारा जिला प्रशासन को आवेदन प्रस्तुत करने के साथ ही Ministry of External Affairs के MADAD Portal पर शिकायत (Grievance ID: CA0MTR899485226) दर्ज की गई। इसके पश्चात भारतीय उच्चायोग, ओटावा एवं Vancouver स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा मामले में सक्रिय रूप से हस्तक्षेप किया गया।

2-3 दिन में शव भारत लाने की कार्रवाई संभव-

प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, भारतीय दूतावास द्वारा परिवार को सूचित किया गया है कि आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर आगामी 2 से 3 दिनों के भीतर पार्थिव शरीर को भारत लाने की कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण में नोडल के रूप में अभिलाष जैन द्वारा मीडिया, शासन एवं प्रशासन स्तर पर सतत समन्वय करते हुए आवश्यक जानकारी साझा की जा रही है, जिससे विभिन्न स्तरों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सकी है। फिलहाल मामला कनाडा में जांचाधीन है और वहां की एजेंसियां (RCMP एवं Coroner Service) जांच कर रही हैं। परिवारजन ने भारत सरकार एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त करते हुए मांग की है कि पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत लाकर अंतिम संस्कार की प्रक्रिया संपन्न कराई जाए तथा मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment