कारखाने में लगी भीषण आग:लाखों का नुकसान; दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर, कारखाना जलकर खाक

उज्जैन।सोमवार शाम करीब 7 बजे आगर रोड खिलचीपुर में सोफे के कारखाने में भीषण आग लग गई। आग से कारखाना पूरी तरह जलकर खाक हो गया। हालांकि आग को दमकलों की 6 गाड़ियों ने काबू पाने का प्रयास किया लेकिन तब तक कारखाना पूरी तरह जल चुका था। सोफे के कारखाने में भीषण आग लगने से वहां रखा सामान जलकर खाक हो गया। लाखों रुपए के नुकसान की बात सामने आ रही है। आग किस कारण लगी अब तक यह साफ नहीं हो पाया है, लेकिन गोदाम में रखा फोम लकड़ी का सामान कपड़े सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गए हैं। फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है।बताया जाता है कि जिस जगह आग लगी वहां पर तीन कारखाने एक साथ संचालित हो रहे थे। वीरेंद्र दरबार वेल्डिंग, अय्यूब खान डेंटिंग पेंटिंग व अब्दुल जब्बार कुरेशी। चिमनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। आग लगने का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment