73,100 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी 450 अंक टूटा, बैंकिंग और आॅटो शेयर्स में ज्यादा बिकवाली
ब्रह्मास्त्र मुंबई
शेयर बाजार में आज यानी 23 मार्च को बड़ी गिरावट है। सेंसेक्स करीब 1,400 अंक की गिरावट के साथ 73,100 पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी में भी करीब 450 अंक की गिरावट है, ये 22,700 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज बैंकिंग, आॅटो, एफएमसीजी और आईटी शेयर्स में ज्यादा गिरावट है। सेंसेक्स के सभी 30 शेयरों में आज गिरावट है।
बाजार गिरने की 3 बड़ी वजहें
ल्ल अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध से सप्लाई चेन बिगड़ गई है।
ल्ल कच्चे तेल के दाम बढ़कर 114 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गए हैं।
ल्ल अमेरिका और एशियाई बाजारों में गिरावट का असर भारत पर।
एशियाई बाजार में गिरावट
ल्ल जापान का निक्केई इंडेक्स 3.35% गिरकर 51,582 पर कारोबार कर रहा है।
ल्ल साउथ कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 5.62% चढ़कर 5,456 पर कारोबार कर रहा है।
ल्ल हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 3.37% गिरकर 24,424 पर कारोबार कर रहा है।
ल्ल चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 2.29% गिरकर 3,866 पर कारोबार कर रहा है।