मध्यप्रदेश घोटाला प्रदेश बनता जा रहा

व्यापमं से लेकर महाकाल लोक तक घोटाला करने वाली भाजपा ने अब किया निवेश घोटाला

निवेश घोटाले की उच्च स्तरीय जाँच कराएँ -कमल नाथ

ब्रह्मास्त्र भोपाल

भाजपा के राज में मध्य प्रदेश घोटाला प्रदेश बनता जा रहा है। व्यापमं से लेकर महाकाल लोक तक घोटाला करने वाली भाजपा ने अब निवेश घोटाला कर दिखाया है।

विधानसभा में भाजपा सरकार ने लाखों करोड़ रुपये के आंकड़े पेश किए और दावा किया कि प्रदेश में 4.91 लाख करोड़ का निवेश हुआ है और बड़ी संख्या में फैक्ट्रियां चल रही है। इस निवेश से हजारों लोगों को रोजगार मिला है।

लेकिन मीडिया रिपोर्ट बताती है कि जिन फैक्ट्रियों के आधार पर सरकार ने विधानसभा में निवेश के आंकड़े पेश किए हैं, वे फैक्ट्रियां हकीकत में संचालित ही नहीं है। जाहिर है कि प्रदेश सरकार निवेश और रोजगार दोनों के संबंध में भ्रामक आंकड़े विधानसभा में पेश कर रही है।
इस घोटाले से पूरी दुनिया में मध्य प्रदेश की औद्योगिक निवेश की छवि खराब हो रही है और प्रदेश के लाखों बेरोजगार युवाओं का भविष्य चौपट हो रहा है। मेरी सरकार से माँग कि जनता को भ्रमित करना बंद करें और निवेश घोटाले की उच्च स्तरीय जाँच कराएँ।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment