उज्जैन के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुश खबरी …तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ा

उज्जैन। उज्जैन जिले के सरकारी कर्मचारियों के लिए यह खुश खबरी ही होगी कि सूबे की मोहन यादव सरकार  ने  अपने कर्मचारियों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद जिले के कर्मचारियों के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है।
कर्मचारियों को 4,185 से लेकर 38,070 रुपए तक एरियर मिलेगा, वहीं उनकी सैलरी में हर महीने 465 से 4,230 रुपए तक की बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। राज्य सरकार ने बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता अप्रैल के वेतन के साथ देने का निर्णय लिया है। हालांकि, मुख्यमंत्री के ऐलान के 15 दिन बाद भी वित्त विभाग ने अभी तक इसका आधिकारिक आदेश जारी नहीं किया है, जिससे कर्मचारी और अधिकारी इंतजार में हैं। इस फैसले का लाभ प्रदेश के करीब 12 लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को मिलेगा। इनमें लगभग 7.50 लाख कर्मचारी-अधिकारी और 4.50 लाख पेंशनर्स शामिल हैं। बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को अब 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा, जो पहले 55 प्रतिशत था। पेंशनर्स को भी इसी दर से महंगाई राहत दी जाएगी। इसके दायरे में प्रदेश के 7.50 लाख कर्मचारी-अधिकारी और करीब 4.50 लाख पेंशनर्स आएंगे। सरकार ने एरियर का भुगतान एक साथ करने के बजाय 6 समान किस्तों में मई से शुरू करने का फैसला किया है, जिससे नवंबर 2026 से पहले पूरी राशि दी जा सकेगी। इससे कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से लाभ मिलेगा। हालांकि, पेंशनर्स को इस फैसले में नुकसान उठाना पड़ सकता है। सरकार ने उन्हें जुलाई 2025 से एरियर देने के बजाय 1 जनवरी 2026 से एरियर देने का निर्णय लिया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment