गुवाहाटी। असम की राजनीति में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बड़ा उलटफेर देखने को मिला है, जहां प्रद्युत बोरदोलोई ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर सत्तारूढ़ भाजपा का दामन थाम लिया। इस घटनाक्रम ने राज्य की सियासत में हलचल तेज कर दी है और राजनीतिक बयानबाजी भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने इस फैसले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है, जबकि इसे व्यक्तिगत निर्णय करार दिया है। असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगाई ने बुधवार को इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी बोरदोलोई के इस कदम से निराश है, लेकिन इसे उनका निजी फैसला मानती है।
कांग्रेस सांसद का इस्तीफा बीजेपी में शामिल होने पर मचा बवाल