प्रॉपर्टी गाइडलाइन दरें 17.18% बढ़ेंगी:3229 लोकेशन प्रभावित, 40 नई कॉलोनियों को भी किया शामिल

उज्जैन।उज्जैन में अचल संपत्तियों की नई गाइडलाइन दरों में औसतन 17.18% की वृद्धि का प्रस्ताव है। सोमवार को कलेक्टर रौशन कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में इस पर विस्तार से चर्चा हुई। इस बैठक में उत्तर विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा सहित समिति के सदस्य और सभी तहसीलों के राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित इन दरों के तहत जिले की कुल 4353 लोकेशन में से 3229 स्थानों पर दरें बढ़ाने का प्रस्ताव है। इनमें शहरी क्षेत्र की 1665 और ग्रामीण क्षेत्र की 1564 लोकेशन शामिल हैं। प्रस्तावित वृद्धि के अनुसार शहरी क्षेत्रों में दरों में 12.96% और ग्रामीण क्षेत्रों में 21.38% की बढ़ोतरी होगी। कुल औसत वृद्धि 17.18% रहने का अनुमान है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment