नई दिल्ली। सेंट्रल बोर्ड आॅफ सेक्यूरीटी इज्यूकेशन ने बोर्ड परीक्षाओं और मूल्यांकन प्रक्रिया से जुड़ी भ्रामक या गलत जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। बोर्ड ने सोमवार को जारी अपने निर्देश में स्पष्ट कहा कि यदि कोई व्यक्ति परीक्षा या मूल्यांकन प्रक्रिया से संबंधित गलत, भ्रमित करने वाली या तथ्यात्मक रूप से गलत जानकारी आॅनलाइन साझा करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। इसके साथ ही बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया में शामिल शिक्षकों को भी सख्त निर्देश दिए हैं कि वे सोशल मीडिया पर परीक्षा कॉपियों के मूल्यांकन से जुड़े अनुभव, टिप्पणियां या राय साझा न करें, क्योंकि यह पूरी प्रक्रिया गोपनीय होती है और इसे सख्त नियमों के तहत संचालित किया जाता है।
परीक्षा और मूल्यांकन से जुड़ी भ्रामक सोशल मीडिया पोस्ट पर होगी कानूनी कार्रवाई