उज्जैन।उज्जैन में चारधाम मंदिर के महामंडलेश्वर शांति स्वरूपानंद महाराज को हनीट्रैप में फंसाने की साजिश रचने के मामले में नया मोड़ आ गया है। मामले में आरोपी बनाई गई पूर्व महामंडलेश्वर साध्वी मंदाकिनी ने वीडियो जारी कर अपनी जान को खतरा बताया है और अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रवींद्र पुरी महाराज पर आरोप लगाए हैं।वहीं वाराणसी से लाई गई महिला ने भी अपनी हत्या की आशंका जताते हुए मंदाकिनी सहित पूरे गिरोह पर साजिश रचने के आरोप लगाए हैं।
पुलिस केस दर्ज, आरोपी अभी फरार-महाकाल थाना पुलिस ने महामंडलेश्वर को रेप के झूठे मामले में फंसाकर ब्लैकमेल करने की साजिश के आरोप में साध्वी मंदाकिनी और घनश्याम पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया है। घनश्याम पटेल की अग्रिम जमानत निरस्त हो चुकी है, जबकि पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है।