PM बोले-कांग्रेस के युवराज छोटे दायरे में सिमटे:उन्हें विकास नहीं दिखेगा;

चेन्नई/कोच्चि।PM नरेंद्र मोदी बुधवार को केरलम (केरल) दौरे पर हैं। उन्होंने एर्नाकुलम के कोच्चि में ₹10,800 करोड़ की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके बाद NDA की एक चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान लोकसभा सांसद राहुल गांधी की आलोचना की।प्रधानमंत्री ने कहा- कांग्रेस के युवराज को यह नहीं पता कि भारत के युवा आज ड्रोन मैन्युफैक्चरिंग में कमाल कर रहे हैं। उन्हें यह भी नहीं पता कि केरल के युवाओं ने ड्रोन विकसित करने के लिए स्टार्टअप शुरू किए हैं। जो व्यक्ति अपने छोटे दायरे में सिमटा हो, उसे देश का विकास कभी नहीं दिखेगा।

PM ने कहा- खाड़ी और पश्चिम एशिया में जो कुछ हो रहा है, उसे लेकर लोगों का चिंतित होना स्वाभाविक है, लेकिन आज देश में BJP की सरकार है। जब भी हमारा कोई देशवासी मुसीबत में फंसा है, हमने उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा दी है।वहीं तमिलनाडु में रैली में पीएम ने कहा कि वेस्ट एशिया ने सभी पर असर डाला है। हम इंडिया फर्स्ट की पॉलिसी पर भरोसा करते हैं। पैनिक होने की और अफवाहों पर ध्यान देने की कोई जरूरत नहीं है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment