उज्जैन।उज्जैन में रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। चिमनगंजमंडी थाना पुलिस ने नाबालिग भांजी से दुष्कर्म के आरोप में उसके चचेरे मामा सतीश चौहान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार, आरोपी सतीश ने अपनी नाबालिग भांजी के साथ गलत हरकत की। बताया गया है कि होली के दिन रंग लगाने के बहाने भी उसने पीड़िता के साथ अशोभनीय व्यवहार किया था, जिसे परिजनों ने नजरअंदाज कर दिया था। इसके बाद आरोपी ने फिर से गलत व्यवहार किया, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।सूचना मिलने पर चिमनगंजमंडी थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तकनीकी और भौतिक साक्ष्य जुटाए।जांच के दौरान, आरोपी सतीश , को गिरफ्तार कर लिया गया।
नाबालिग भांजी से दुष्कर्म का आरोपी मामा गिरफ्तार:पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज