आठ लोगों के झुलसने की घटना में आरोपी इवेंट संचालकों परजमानती धारा में पुलिस नेकिया केस दर्ज

उज्जैन।रंगपंचमी पर गेर के दौरान पटाखे छोड़े जाने से आठ लोगों के झुलसने की घटना में आरोपी इवेंट संचालकों पर सिर्फ जमानती धारा में पुलिस ने केस दर्ज किया इवेंट संचालकों ने कर्मचारी के साथ बिना अनुमति के भीड़ वाली जगह पटाखे छोड़े, जिससे आठ लोगों का जीवन संकट में आ गया।पुलिस ने गंभीर हादसे में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की सुरक्षा में तो बड़ी चूक की थी, आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं करते हुए जमानती अपराध दर्ज किया। पुलिस ने धारा 151 में कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेजा गया।रंगपंचमी की गेर में 8 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिस मंच पर थे, उससे महज 15 फीट दूर फॉयर शॉट पटाखे छोड़ने से 8 लोग झुलसे थे, इनमें से दो लोगों का इंदौर में उपचार चल रहा है। पुलिस ने पहले अज्ञात में फिर अगले ही दिन तीन ज्ञात हो गए।एसएन स्पेशल इफेक्ट वेडिंग एंट्री कंपनी संचालित करने वाले शिकारी गली निवासी मुजीब व शाहनवाज पिता मोहम्मद सलीम समेत सहयोगी कर्मचारी शरीक पिता अतीक कुरैशी निवासी हरिफाटक को हिरासत में ले लिया। एडिशनल एसपी गुरुप्रसाद पाराशर ने इस संदर्भ में बताया मामले में पता कर बता पाऊंगा।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment