ब्रह्मास्त्र कानपुर
यूपी में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अधिकतम तापमान 38डिग्री के पार पहुंच गया है। बुधवार सुबह लखनऊ, कानपुर समेत प्रदेश के 15 शहरों में धुंध छाई रही। लगातार दूसरे दिन धुंध देखने को मिली। प्रयागराज में विजिबिलिटी घटकर सिर्फ 30 मीटर तक रह गई। बरेली में भी विजिबिलिटी 100 मीटर तक रह गई। धुंध के चलते दो सड़क हादसे में 6 गाड़ियां भिड़ गईं।
शाहजहांपुर में हाईवे पर बस की अर्टिगा कार से आमने-सामने टक्कर हो गई। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक घायल है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि शव कार में फंस गए। पुलिस ने कड़ी मशक्कत से शवों को बाहर निकाला। उन्नाव में आगरा एक्सप्रेस-वे पर चार वाहन आपस में भिड़ गए। 10 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा कि झपकी आने से ट्रेलर होकर रेलिंग तोड़ते हुए दूसरे लेन में जा पहुंचा। धुंध के चलते ट्राला उससे टकरा गया।