नई दिल्ली।राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरने का गुरुवार को आखिरी दिन है। बिहार में भाजपा के दो प्रत्याशी पार्टी के नेशनल प्रेसिडेंट नितिन नवीन और शिवेश कुमार ने नामांकन दाखिल किया।बिहार के सीएम नीतीश कुमार अब राज्यसभा जा रहे हैं, उन्होंने भी नामांकन दाखिल किया है। अब बिहार को नया सीएम मिलेगा। नितिन और नीतीश के नामांकन के दौरान गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।
इधर, पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस के 4 उम्मीदवारों कोएल मल्लिक, मेनका गुरस्वामी, राजीव कुमार और बाबुल सुप्रियो ने आज अपना नामांकन दाखिल किया।