उज्जैन।उज्जैन में महाकाल दर्शन के लिए आए जयपुर के परिवार के साथ पार्किंग को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार की रात नृसिंह घाट ब्रिज के पास हुई। शिकायत के आधार पर महाकाल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जयपुर के प्रताप नगर सांगानेर निवासी नितिन चतुर्वेदी परिवार सहित उज्जैन आए थे। रात करीब 8 बजे उन्होंने अपनी महिंद्रा थार (RJ-45-CV-8304) नृसिंह घाट ब्रिज के पास सांवरिया भोजनालय के सामने खड़ी की और घाट पर चले गए।50 रुपए पार्किंग पर विवाद-शिकायत के अनुसार रात करीब 9:35 बजे जब परिवार वाहन के पास लौटा तो भोजनालय से दो युवक बाहर आए। उन्होंने खुद को महेंद्र और महेश माली बताते हुए 50 रुपए पार्किंग शुल्क मांगा। कारण पूछने पर दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।