उज्जैन।पिपलीनाका क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण के लिए लगाए गए निशान के बाद स्थानीय रहवासियों में भारी गुस्सा है। गुरुवार को इस मुद्दे पर करीब 400 से ज्यादा लोग विरोध दर्ज कराने के लिए क्षेत्रीय विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा के आगर रोड स्थित दफ्तर जा पहुंचे।
विधायक ने लोगों को समझाइश दी और कार से कहीं जाने लगे। इस दौरान आक्रोशित भीड़ ने उनकी गाड़ी को बीच में ही रोक लिया। लोग विधायक को भाजपा कार्यालय भी ले गए यहां महिलाएं रोते हुए दफ्तर के भीतर घुस गईं और जमकर नारेबाजी की। करीब एक घंटे से ज्यादा समय तक हंगामे की स्थिति बनी रही।चौड़ीकरण के दायरे में आने वाले लोगों को नोटिस-, नगर निगम ने मंगलवार को पिपलीनाका से गढ़कालिका और भैरवगढ़ मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दायरे में आने वाले लोगों को नोटिस जारी किए थे। भवन स्वामियों को निर्देश दिए गए कि वे प्रभावित हिस्से को सात दिनों के भीतर खुद ही खाली कर दें।