म्हिदपुर रोड। बुधवार को धुलेडी पडवी को अलग-अलग गांवों में मनाते हुए शिव मंदिरों में आयोजित चूल के आयोजनों में सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष बच्चे धधकते अंगारों से भरी चूल में गुजर कर भगवान शिव की पूजा अर्चना कर उन्हें कलश का जल चढ़ाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम झरावदा झुटावद तथा इसन खेड़ी गांवों में चूल के आयोजन संपन्न हुए जहां मंदिरों के पुजारियों ग्राम पटेल आदि ने पूजा-अर्चना कर
इंगोरिया
धुलेंडी के दूसरे दिन मन्नत पूरी करने श्रद्धालु धधकते अंगारों पर चले। धुलेंडी पर चंद्र ग्रहण से सूतक होने से इस वर्ष चूल का आयोजन एक दिन बाद हुआ। प्रति वर्ष गणेश मंदिर प्रांगण में चूल का आयोजन किया जाता है। गांव में सुबह पारंपरिक गैर निकलती है और शाम 4 बजे से ग्रामवासी मंदिर में चूल देखने एकत्रित हो जाते हैं। चूल से निकलने वाले श्रद्धालु पूजन कर श्रद्धा भाव से नंगे पैर अंगारों पर चल कर भगवान शिव के प्रति आस्था प्रगट करते हैं। इस वर्ष भी बच्चे, महिलाएं, युवकों और बालिकाओं ने चूल से निकल कर मनौती पूरी की।
सैकड़ों की महिलाओं, पुरुषों, बच्चों ने धधकते अंगारों पर चले