खाचरौद। लालचंद जी नरसिंह जी सेन राठौर के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। इस कठिन समय में उनके परिवारजनों द्वारा नेत्रदान जैसा महान एवं प्रेरणादायी निर्णय लेकर मानवता की मिसाल प्रस्तुत की गई।परिवार मैं उनके पुत्र दीपक जी सेन, संजय जी सेन एवं यश जी सेन द्वारा लिया गया यह पुण्य निर्णय पूरे खाचरोद के सेन समाज के लिए गर्व का विषय है। इस सराहनीय कार्य की नगर में भूरी-भूरी प्रशंसा हो रही है।यह नेत्रदान का पावन कार्य जैन सोशल ग्रुप मैत्री खाचरोद के प्रयासों से एवं गीता भवन न्यास समिति के डॉक्टर ददरवाल जी एवं उनकी टीम की उपस्थिति में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उल्लेखनीय है कि यह मैत्री खाचरोद परिवार का 15वां नेत्रदान है। इस पुण्य कार्य में अध्यक्ष राजेंद्र नंदेचा, अरुण लुणावत, अनिल लोढ़ा, राजेश चोपड़ा एवं नितेश भटेवरा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
सेन परिवार द्वारा नेत्रदान के समाज में मिसाल कायम की