12वीं फेल की अभिनेत्री ने किए महाकाल दर्शन

ब्रह्मास्त्र उज्जैन

अभिनेत्री मेधा शंकर मंगलवार सुबह श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रात:कालीन भस्म आरती में शामिल हुई। उन्होंने भगवान महाकालेश्वर के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से इंजीनियर शिवाकांत पांडे ने अभिनेत्री का स्वागत और सत्कार किया। इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालु मौजूद रहे।

दूसरी बार दर्शन करने पहुंचीं अभिनेत्री- मेधा शंकर ने बताया कि यह उनकी दूसरी यात्रा है। उन्होंने कहा कि उन्हें भगवान महाकाल के बहुत अच्छे दर्शन हुए। मंगलवार सुबह मंदिर पहुंचने के बाद उन्होंने निर्धारित विधि से पूजन किया। उनके आगमन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही।

ब्रिटिश मिनीसीरीज से शुरू किया अभिनय करियर- मेधा शंकर ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत ब्रिटिश मिनीसीरीज बिचम हाउस (2019) से की थी। इसके बाद उन्होंने हिंदी फिल्म शादीस्थान और वेब सीरीज दिल बेकरार में सहायक भूमिकाएं निभाईं।
फिल्म 12वीं फेल से मिली व्यापक पहचान- उन्हें हिंदी फिल्म 12वीं फेल (2023) से व्यापक पहचान मिली। इसके बाद से वह लगातार फिल्म और मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment