उज्जैन|मावठा गिरने से बदले मौसम ने फिर करवट ली है। रविवार को आसमान साफ रहा। दोपहर में धूप के तेवर भी तीखे रहे। हालांकि रात में सर्दी का दौरा जारी है।शासकीय जीवाजी वेधशाला के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री रहा, जो कि शनिवार के अधिकतम तापमान 31 डिग्री से 0.5 डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री दर्ज किया, जो कि शनिवार के न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से 1.0 डिग्री ज्यादा है। ऐसे में दिन और रात के तापमान की तुलना करें तो 15.5 डिग्री का अंतर आ रहा है। आर्द्रता सुबह 88 और शाम को 32 फीसदी रही। मौसम विभाग भोपाल ने अगले चार दिन तक शहर और आसपास के क्षेत्रों में कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है।प्रदेश के पांच सबसे गर्म शहरों में उज्जैन बदलते मौसम के बीच दिन में तपन बढ़ गई है। मौसम विभाग भोपाल की रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश के पांच सबसे गर्म शहरों में उज्जैन भी शामिल रहा। आंकड़ों के लिहाज से देखें तो मंडला 32 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। उसके बाद आलीराजपुर 31.8, खरगोन 31.6, उज्जैन 31.5 और बड़वानी 31.2 डिग्री पर रहा।
दिन का पारा 31 के पार, चार दिन हल्की बारिश के आसार